मेरठ : व्हाट्सएप पर हथियारों की डील, सौदागर पकड़ा
- एक पिस्टल और तीन तमंचे किए गए बरामद, साथी की तलाश में टीम -

ब्रह्मपुरी पुलिस ने हथियार तस्कर को पिस्टल और तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप पर हथियारों की डील करता था और इसके बाद खुद ही सप्लाई करता था। इन हथियारों को तांत्रिक हाफिज उर्फ शफीक से लाता था। पुलिस फिलहाल तांत्रिक की तलाश में लगी है। दूसरी ओर, खरीदारों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस लाइन में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेसवार्ता में हथियारों की तस्करी का खुलासा किया। बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस को हथियारों की खरीद फरोख्त की जानकारी लगी थी। इसके बाद बिजली बंबा बाईपास पर घेराबंदी कर बुधवार रात को एक आरोपी शाहिद उर्फ भूरा पुत्र युसूफ निवासी रशीदनगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से बरामद सामान
आरोपी से एक 32 बोर की पिस्टल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के फोन को चेक किया तो पता चला कि ऑनलाइन व्हाट्सएप पर ही हथियारों के फोटो भेजकर डील तय करता था। बाद में रकम लेकर हथियारों की डिलीवरी करता था। आरोपी पांच हजार से लेकर 10 हजार में तमंचा और 25 से 40 हजार रुपये में पिस्टल बेच रहा था।
तांत्रिक हाफिज की तलाश
ये सारे हथियार चमन कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी तांत्रिक हाफिज उर्फ शफीक से लेकर आता था। फिलहाल पुलिस को तांत्रिक की तलाश है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जेल भेजा गया है।
तांत्रिक का अपराधिक इतिहास
19 साल पहले हुए थे तांत्रिक पर मुकदमे
पुलिस ने तांत्रिक हाफिज का पुराना अपराधिक रिकार्ड पता किया तो वर्ष 2007 में सक्रिय था। उस समय लिसाड़ी गेट थाने में धोखाधड़ी, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज मिले हैं। कोई क्राइम रिकार्ड आरोपी का नहीं मिला है। ऐसे में अब आरोपी का दोबारा सक्रिय होना सवाल खड़े करता है। आरोपी तांत्रिक इतने दिनों पुलिस की नाक के नीचे हथियारों की तस्करी करता रहा और इसकी खबर पुलिस को नहीं लगी, ये भी हैरानी की बात है।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


