मलियाना के पास राजवाहे में मिला युवक का शव

Mar 10, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड के पास मलियाना में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि युवक शराब के नशे में राजवाहे में गिर गया होगा।

मलियाना के पास राजवाहे में मिला युवक का शव

टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड स्थित मलियाना के पास राजवाहे में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। टीपीनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मलियाना रजवाहे के पास छह से सात दिन करीब 35 वषीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। शव करीब छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में राजवाहे में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसके हाथ पर उमेश यादव लिखा हुआ है। ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।