नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र महेश चंद गौतम के रूप में हुई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मेरठ में खुले नालों में लगातार मौतें हो रही हैं, जिसमें हाल ही में कई शव बरामद हुए हैं।

नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के नीचे नाले में बुधवार को नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखकर राहगीरो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र महेश चंद गौतम, निवासी नई बस्ती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अश्वनी एक प्रकाशन कंपनी में पेंटिंग का कार्य करता था। मंगलवार सुबह घर से लापता था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। राजमिस्त्रियों ने फ्लाईओवर के नीचे नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई。

परिजनों की प्रतिक्रिया

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अश्वनी अपने पीछे पत्नी रीत और तीन बेटियों को छोड़ गया है। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

खुले नाले में मौत का सिलसिला जारी

मेरठ में खुले नाले में मौत का सिलसिला जारी है, लगातार नालों में गिरने मौत थमने का ना नहीं ले रही है। जून महीने में ही छह शव नाले से मिल चुके हैं, इससे पहले भी कई शव नाले में मिले हैं। नगर निगम की लापारवाही के चलते लगातार नाले में गिरने और डूबने से मौत हो रही है।

नालों में कब कब मिले शव

14 जून: मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।

16 जून: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।

18 जून: जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला, जिसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।

23 जून: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव में खुले नाले में संजय (50) का शव मिला।

हालिया घटना: टीपी नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास नाले से एक युवक का शव बरामद।

फरवरी 2026: में ब्रह्मपुरी थाने के सामने स्थित इसी नाले में एक युवक का शव मिला था। स्थानीय लोगों का दावा था कि वह अंधेरे और नशे की हालत में नाले में गिर गया था।

जनवरी 2026: में आबू लेन क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का वाहन खुले नाले में पलट गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

जून 2026: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माधवपुरम के पास नाले में 28 वर्षीय रवि का शव मिला।

जून 2026: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास नाले से 17 वर्षीय राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल का शव बरामद हुआ। कुछ रुपये के विवाद में फास्ट फूड संचालक ने हत्या कर शव नाले में फेंका था।

मई 2026: रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जैन मंदिर के पास नाले में अज्ञात शव मिला था।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

अश्वनी की पहचान कैसे हुई?
मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र महेश चंद गौतम, निवासी नई बस्ती के रूप में हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut Newsनाले में मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम