ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठआशीर्वाद जनसभा की सफलता को झोंकी ताकत

आशीर्वाद जनसभा की सफलता को झोंकी ताकत

मवाना। ग्राम दबथुवा में 25 अक्टूबर को होने वाली रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों...

आशीर्वाद जनसभा की सफलता को झोंकी ताकत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 21 Oct 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मवाना। ग्राम दबथुवा में 25 अक्टूबर को होने वाली रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया।

गुरुवार को चौ़ यशवीर सिंह, चौ़ रतन सिंह, विकास सिंह, नरेंद्र सिंह खजूरी, रामफल सिंह बहजादका, विनय मल्लापुर, ऋषिपाल भड़ाना, प्रमेन्द्र पिलौना, कृष्ण कुमार, अमर सिंह, अमरपाल, संजीव, नीरज, मनोज, बाबूराम ने मवाना क्षेत्र के ग्राम निलोहा, बहजादका, पिलौना में जनसंपर्क किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि आशीर्वाद जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है। पूर्व मंडल महामंत्री चौधरी रतन सिंह ने लोगों से अपील की कि जनपद में चौधरी जयंत सिंह का यह पहला कार्यक्रम है, जिसे उन्होंने आशीर्वाद पथ नाम दिया है। इसलिए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री विकास सिंह भैंसा ने बताया कि एक दिन में दो-दो सभाएं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें