
दिल्ली विस्फोट में मारा गया मेरठ का मोहसिन
संक्षेप: Meerut News - -लोहियानगर क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर का है निवासी -विस्फोट के समय दिल्ली में ई-रिक्शा चला
-मोहसिन दिल्ली में किराये के मकान में परिवार के रहता था, पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा शव -पुलिस, खुफिया विभाग की टीम जांच में जुटी मेरठ, हिन्दुस्तान टीम दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू इस्लामनगर निवासी मोहसिन भी मारा गया। विस्फोट के समय मोहसिन ई-रिक्शा चला रहा था। तभी विस्फोट हुआ और मोहसिन की जान चली गई। सुबह जब शव पहुंचा तो परिजनों को जानकारी मिली। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जांच में जुट गई है। भाई नदीम ने बताया कि मोहसिन करीब दो साल से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर ही ई-रिक्शा चला रहा था।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। जिस समय विस्फोट हुआ तो मोहसिन लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास ही ई-रिक्शा चला रहा था। विस्फोट में मोहसिन की जान चली गई। शाम में विस्फोट के समय पता नहीं चला। बाद में पता चला कि मोहसिन भी विस्फोट का शिकार हो गया। रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुबह में पुलिस की निगरानी में मोहसिन का शव न्यू इस्लामनगर स्थित मूल आवास पर भेजा गया। ------------------ परिवार में चौथे नंबर का भाई था परिजनों के अनुसार मोहसिन के परिवार में छह भाई है। मोहसिन चौथे नंबर का है। मोहिसन के पिता का नाम मो.रफीक है। शव पहुंचते ही घरों में कोहराम मच गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




