Meerut News: भाजयुमो के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा 20 को आएंगे मेरठ
Meerut News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा 20 जुलाई को मेरठ आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियों के लिए पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डॉ. अरुण यादव ने कहा कि उनका आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होगा। बैठक में कई पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

Meerut News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा 20 जुलाई को पहली बार मेरठ आ रहे हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के मेरठ आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर गुरुवार को बागपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा की मेरठ महानगर और जिला इकाई की एक संयुक्त योजना बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डॉ. अरुण यादव एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर और संचालन विनोद जाहिदपुर ने किया। प्रदेश मंत्री डॉ. अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।
भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने जानकारी दी कि 20 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत मेरठ-दिल्ली बाईपास और भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉ. रोहित मिश्रा संगठनात्मक बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वीनस शर्मा, विक्रम शर्मा, अभिषेक जैन, राजन पायला, सनी शर्मा, राहुल चौहान उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Rakesh Priyadarshiशॉर्ट बायो :
राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।
विजन
सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


