Meerut News: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- 2027 में महिलाओं को मिलेगा 33% टिकट

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मेरठ दौरे के दौरान विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुद्दों को निराधार बताया। राम मंदिर चढ़ावे की चोरी और ललिता गौतम हत्या पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। 2027 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें देने का वादा किया।

Meerut News: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- 2027 में महिलाओं को मिलेगा 33% टिकट

Meerut News: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मेरठ दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जनता सब जानती है। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में ​राम मंदिर में चढ़ावे और ललिता गौतम हत्याकांड पर रुख स्पष्ट किया। ​राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरोज कुशवाहा ने कहा कि यह अब जांच का विषय है और जांच के बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं, मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष पर आरोप

​अखिलेश यादव के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे 'हवा में' करार दिया। महिला आरक्षण पर भाजपा का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार महिला शक्ति के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विपक्ष चाहे कितना भी विरोध करे, सरकार महिलाओं को उनका हक दिला रही है और आगे भी दिलाती रहेगी।

महिलाओं की भूमिका

​2027 में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी।

सीटों का वादा

​प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम होगी और पार्टी इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- 2027 में महिलाओं को मिलेगा 33% टिकट