ताजमहल गिरा लो, सरकार बन जायेगीः आजम खान- VIDEO
Meerut News - सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मो.आजम खां ने कहा है कि भाजपा वाले ताजमहल गिरा दें तो 2019 का चुनाव जीत जाएंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सहित भाजपा...
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री मो.आजम खां ने कहा है कि भाजपा वाले ताजमहल गिरा दें तो 2019 का चुनाव जीत जाएंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सहित भाजपा विधायक पर निशाना साधा।
गत दिनों ही आजम खां ने ताजमहल को लेकर रामपुर में बयान दिया था। उसी बयान को उन्होंने शुक्रवार को दोहरा दिया। उन्होंने कहा कि जो अपराधी हैं जानवरों को काटकर उनके मीट का कारोबार करते है तो ऐसे लोगों के बयान पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होने कहा कि बाबरी मस्जिद का मामला तो कोर्ट में चल रहा था ,उसके बावजूद उसे गिरा दिया गया। ताजमहल का मामला तो कोर्ट में भी नहीं है और न ही सुरक्षा है। उसे गिराने में क्या दिक्क्त है। ताजमहल गिरा दिया तो 2019 का चुनाव जीत जाएगी भाजपा।
उन्होंने कटाक्ष के अंदाज में कहा कि भाजपा के लिए यह जीत का मंत्र होगा-ताजमहल गिरा लो अगली सरकार बन जायेगी। उसके बाद अलग अंदाज में ताजमहल पर आजम ने कहा कि गुलामी की हर निशानी को मिटा देना चाहिए,गिराना नहीं मिटा देना चाहिए। फिर कहा कि पूरी दुनिया में इस समय ताजमहल को लेकर बहस जारी है। ये कैसे लोग है। ये मोहब्बत की निशानी को मिटाना चाहते है। इन्हे मोहब्बत का क्या पता।
शुक्रवार को शाहजहांपुर में युसुफ खां के आवास पर पहुंचे आजम खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से सेल्फी लेने का मर्ज देश के बादशाह ने शुरू किया। देश का बादशाह बड़ी बड़ी बाते करते हैं। बड़े बड़े वायदे करने वाले देश के बादशाह ने रोजगार देने का वादा भी किया लेकिन पूरा नहीं किया। आजम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमे कोई ऐतराज नहीं है दिवाली खूब घूमधाम से मने। दिवाली रोशनी का त्यौहार है। अंधेरा दूर करता है।
छोटे बादशाह से यह कहना चाहते हैं और पूछना चाहते हैं कि ईद मनाने वालों के घरों को जलाकर रोशनी न की जाए। इस अवसर पर शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रभुदयाल प्रभुदयाल वाल्मीकि, आदिल चौधरी,जफरउल्ला खां,मुमताज पठान आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।