रामराज में गांव चलो-बस्ती संपर्क अभियान चलाया

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपरांत 'गांव चलो एवं बस्ती संपर्क अभियान' के तहत रामराज गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मेरठ के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह रहे। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

रामराज में गांव चलो-बस्ती संपर्क अभियान चलाया

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपरांत चल रहे ‘गांव चलो एवं बस्ती संपर्क अभियान’ के तहत हस्तिनापुर मंडल के गांव रामराज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय व्यापारी प्रतिष्ठान वृंदा बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर पर किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वरिष्ठ नेता विपेन्द्र सुदा वाल्मीकि, हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुदा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू त्यागी, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, खंड संघ चालक ब्रह्मचारी सिंह, मवाना पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, सुशील चौहान, हरिओम शर्मा, विपिन मनचंदा, डॉ. श्रीपाल कोहली, सुदर्शन गोयल, सतवीर चौहान तथा महकार सिंह आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।