सड़क पर अतिक्रमण के विरोध में भाजपाइयों का हंगामा, बुलडोजर चला
Meerut News - मंगलवार सुबह अशोक स्तंभ के निकट चबूतरा निर्माण को अवैध बताकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चबूतरा ध्वस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

अशोक स्तंभ के निकट मंगलवार सुबह सड़क पर हुए चबूतरा निर्माण को अवैध बताकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पालिका अधिकारियों को मौके पर बुलाया और चबूतरा ध्वस्त कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पालिका ईओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और चबूतरे को अवैध मानते हुए उसपर बुल्डोजर चलवा दिया। चबूतरा ध्वस्त होने के भाजपाई शांत हुए। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। ईओ ने कहा कि आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि अशोक स्तंभ के निकट एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के बाहर अवैध रूप से चबूतरा बना दिया गया।
मंगलवार को शिकायत मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चबूतरे को अवैध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण किया गया है, जिसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। हंगामे की सूचना पर पालिका टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पालिका ईओ दीपिका शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने बुल्डोजर की मदद से चबूतरे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। चबूतरा हटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए।उधर, इस कार्रवाई का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बाद चबूतरा निर्माण की बात कही। बावजूद इसके उनकी बात को अनुसना कर चबूतरा ध्वस्त कर दिया गया। जिसको लेकर मौके पर तनातनी का माहौल उत्पन्न रहा। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


