
पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मनिंदरपाल बने प्रांतीय परिषद के सदस्य
Meerut News - भाजपा ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। मेरठ महानगर से प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की गई है, जिसमें जातिगत समीकरण का ध्यान रखा गया है। इससे प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।
भाजपा में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को पार्टी ने जिला और महानगर से विधानसभा क्षेत्रवार प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की स्वीकृति के बाद मेरठ महानगर के मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, मेरठ कैंट से राजकुमार शर्मा और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पूर्व महानगर अध्यक्ष डा.चरण सिंह लिसाड़ी को प्रांतीय परिषद का सदस्य घोषित किया गया है। मेरठ जिले से किठौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, सिवालखास से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, सरधना विधानसभा क्षेत्र से पंकज भारद्वाज और हस्तिनापुर क्षेत्र से अशोक खेपण को प्रांतीय परिषद का सदस्य बनाया है।

इस तरह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष की घोषणा के साथ प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा से रास्ता साफ हो गया है। जातीय समीकरण का रखा गया ध्यान महानगर, जिलाध्यक्ष की तरह प्रांतीय परिषद सदस्यों में जातिगत समीकरण का ध्यान रखा गया। जिले के सदस्यों जाट, ब्राह्मण, त्यागी, अनुसूचित जाति को शामिल किया है। महानगर से पंजाबी, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति को रखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


