आज-कल में घोषित होंगे आधे मंडल अध्यक्ष
Meerut News - भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को लेकर आधे मंडल अध्यक्षों की छुट्टी तय है। जल्द ही आधे मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने की संभावना है, जबकि शेष बाद में घोषित होंगे। महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा नए साल में...

भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को लेकर पैरवी और पहुंच के कारण अब आधे मंडल अध्यक्षों की छुट्टी तय है। आज-कल में आधे मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। आधे की घोषणा बाद में होगी। उधर, महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा अब नये साल में ही होगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार महानगर में कुल 16 मंडल हैं, जिसमें अब आठ से 10 मंडल अध्यक्षों की ही घोषणा होने की संभावना है। शेष के नाम फिलहाल होल्ड हो सकते हैं। इसका कारण पार्टी की ओर से नई नीति के तहत एससी और महिला पदाधिकारियों के नाम को शामिल करने की शर्त भी माना जा रहा है, साथ ही उम्रदराज पार्टी पदाधिकारियों की जगह युवा चेहरे को लेकर बड़े परिवर्तन की संभावना है। मेरठ समेत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मंडल अध्यक्षों को लेकर बड़े नेता पैरवी में जुटे हैं। इस कारण नेतृत्व काफी नाराज है। अब संभावना है कि पार्टी की ओर से भेजे गये पैनल से इतर भी नेतृत्व घोषणा कर सकता है। उधर, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को लेकर यह तय हो गया है कि अब नये साल में ही विचार होगा। तब जाकर घोषणा होगी। महानगर, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों के नाम का फैसला अब मिशन-2027 को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।