मेरठ: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब क्षेत्रीय अध्यक्ष के नामों पर नजर

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

प्रदेश में रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा के भीतर संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। कई कद्दावर नेताओं के नामों पर मंथन जारी है।

मेरठ: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब क्षेत्रीय अध्यक्ष के नामों पर नजर

प्रदेश में रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भाजपा के भीतर संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव और समीकरणों को साधने के लिए पार्टी जल्द ही पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। पश्चिम क्षेत्र के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की मानें तो पश्चिम क्षेत्र के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज या कल में ही किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में पश्चिम यूपी के चेहरों को जगह मिलने के बाद अब संगठन में भी क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कवायद चल रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई कद्दावर नेताओं के नामों पर मंथन जारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस रेस में न केवल नए चेहरे शामिल हैं, बल्कि एक पूर्व अध्यक्ष का नाम भी तेजी से चर्चा में बना हुआ है। पार्टी नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है जो पश्चिम यूपी के जटिल जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को मजबूती से साध सके। अब देखना यह होगा कि भाजपा आलाकमान किसी नए प्रयोग पर भरोसा जताता है या फिर किसी पुराने अनुभवी खिलाड़ी को दोबारा कमान सौंपता है。

कई नामों की चर्चा

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष को लेकर बसंत त्यागी, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, मुकेश सिंघल, आशु वर्मा, मान सिंह वर्मा, अशोक मोगा, हरवीर मलिक आदि के नामों की चर्चा चल रही है।

प्रश्नोत्तर

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कब होगा?
भाजपा नेताओं की मानें तो पश्चिम क्षेत्र के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज या कल में ही किया जा सकता है।
Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।