
जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं का हंगामा
Meerut News - जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं ने हंगामा किया, जब एसआईसी ने कार्यकर्ताओं को सामने वाले दरवाजे से आने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनका अपमान किया गया। हंगामे के बाद एसआईसी ने खेद प्रकट...
जिला अस्पताल में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। भाजपाइयों का आरोप था कि जिला अस्पताल की एसआईसी ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। हंगामे के बाद एसआईसी ने खेद प्रकट किया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर और कार्यक्रमों को लेकर भाजपा नेता दीपक शर्मा और कार्यकर्ता जिला अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से वार्ता करने पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.वीपी कौशिक उस समय मौजूद नहीं थे। फोन पर उन्होंने बताया कि एसआईसी के कमरे में बैठें। इस पर भाजपा कार्यकर्ता एसआईसी के कमरे में पीछे की तरफ से चले गए। इस पर एसआईसी नाराज हो गईं।
एसआईसी ने भाजपा नेताओं से कहा सामने के दरवाजे से आएंगे, तभी कोई बात होगी। इस पर हंगामा हो गया। भाजपा नेताओं ने महानगर अध्यक्ष, एमएलसी अश्विनी त्यागी और पदाधिकारियों को जानकारी दी। महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और अन्य पदाधिकारी यहां पहुंचे और जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल की एसआईसी ने खेद प्रकट किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। ------------------- सामने वाले दरवाजे से आने को कहा इस पर हो गए नाराज भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर मिलने आए थे। कार्यकर्ता कार्यालय के पीछे के दरवाजे से प्रवेश करने लगे। इस पर कहा सामने वाले दरवाजे से आ जाओ। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। कोई अपमान नहीं किया गया। - डॉ. सुदेश कुमारी, एसआईसी, जिला अस्पताल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




