BJP Leader s Nephew Attacked One Arrested Search for Main Accused Continues भाजपा नेता के भांजे पर हमला करने वाला गिरफ्तार, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP Leader s Nephew Attacked One Arrested Search for Main Accused Continues

भाजपा नेता के भांजे पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Meerut News - भाजपा नेता दीपक शर्मा के भांजे विशाल पर हमला करने वाले एक आरोपी युगम चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमला एक महीने पहले हुए विवाद का परिणाम है। दूसरे आरोपी अंश चौहान की तलाश जारी है। घटना मेरठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 29 Dec 2024 01:56 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता के भांजे पर हमला करने वाला गिरफ्तार

भाजपा नेता के भांजे पर हमला करने वाले एक आरोपी को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे नामजद की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले के पीछे की वजह एक माह पहले शादी समारोह में दोनों पक्षों में हुआ विवाद बताया जा रहा है। अन्य अज्ञात हमलावरों की भी पुलिस पहचान कर रही है। देहलीगेट थाना क्षेत्र के शहर घंटाघर निवासी विशाल 25 दिसंबर की शाम अपने दोस्त के साथ मेरठ महोत्सव से घर लौट रहे थे। विशाल भाजपा नेता दीपक शर्मा के भांजे हैं। करीब 11:30 बजे जैसे ही दोनों जेलचुंगी चौराहे के निकट पहुंचे, तभी कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट शुरु कर दी। हमलावरों ने विशाल को जमीन पर गिरा लिया और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन उस ओर दौड़े और विशाल को साकेत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने रात में ही तहरीर दी और मुकदमा दर्ज हो गया। परिजनों ने अंश चौहान और युगम चौधरी को नामजद किया था। शनिवार को पुलिस ने युगम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अंश चौहान मामले में फरार है जो मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर शीलेश सिंह ने युगम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि एक माह पहले अंश चौहान के घर पर कोई कार्यक्रम था। डीजे पर डांस करने को लेकर अंश की गोल्डी नाम के युवक से कहासुनी हो गयी। 25 दिसंबर को गोल्डी भाजपा नेता दीपक शर्मा के भांजे विशाल के साथ मेरठ महोत्सव आया। कार्यक्रम के दौरान गोल्डी के पास अंश का फोन आया। दोनों में गहमागहमी शुरु हो गयी। अंश ने गोल्डी को जेलचुंगी पर मिलने के लिए बुला लिया। यहां दोनों पक्ष में पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गयी। गोल्डी तो भाग निकला लेकिन अंश व युगम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विशाल को बुरी तरह पीट दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।