ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबलिदान, त्याग से बनी है भाजपा : मोहित बेनीवाल

बलिदान, त्याग से बनी है भाजपा : मोहित बेनीवाल

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंक एकाउंट, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का...

बलिदान, त्याग से बनी है भाजपा : मोहित बेनीवाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 11 Sep 2020 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, सभी को आवास, शौचालय, बैंक एकाउंट, गैस कनेक्शन पहुंचाकर अन्त्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है और इस विचार की रक्षा के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे युग पुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज उन्हीं के बलिदान, त्याग, तपस्या और संघर्ष से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने सरधना विधानसभा के वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की पूरी शक्ति संगठन के वैचारिक अधिष्ठान में निहित है। उन्होंने कहा कि वंशवाद व जातिवाद की राजनीति से देश बाहर निकल चुका है। अब विचार व कार्यों के आधार पर ही जनता राजनैतिक सफलता निर्धारित करती है। राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति संपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चलें।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सतत सम्पर्क, संवाद व सहयोग द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक जुड़ते हैं और यही भाजपा की शक्ति का आधार है। वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग में हस्तिनापुर विधानसभा के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी, जिले के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुज राठी, संचालन महामंत्री अंकुर मुखिया और प्रस्तावना महामंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने रखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें