BJP Councillors Unite to Counter Opposition s Plan in Municipal Corporation भाजपा पार्षदों में सेंधमारी में जुटे सर्वदलीय पार्षद, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP Councillors Unite to Counter Opposition s Plan in Municipal Corporation

भाजपा पार्षदों में सेंधमारी में जुटे सर्वदलीय पार्षद

Meerut News - -सर्वदलीय पार्षद भाजपा में सेंधमारी कर तीन पार्षद कार्यकारिणी में भेजने की तैयारी में जुटे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 29 Dec 2024 02:07 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा पार्षदों में सेंधमारी में जुटे सर्वदलीय पार्षद

नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा की ओर से चार पार्षदों को भेजे जाने की योजना को फेल करने में सर्वदलीय पार्षद जुट गये हैं। सर्वदलीय पार्षद, भाजपा पार्षदों में सेंधमारी में जोर-शोर से जुटे हैं। नाराज भाजपा पार्षदों के साथ सर्वदलीय पार्षदों की अब मीटिंग शुरू हो गई है। दावा है कि इस बार किसी कीमत पर भाजपा से चार पार्षदों की जीत नहीं होने देंगे। नगर निगम कार्यकारिणी से पर्ची से छह पार्षद आउट हो चुके, जिसमें चार भाजपा के हैं। अब भाजपा फिर से चार पार्षदों को लड़ाने की तैयारी में जुटी है। उधर, सर्वदलीय पार्षद दल ने भी सेंधमारी शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कुछ पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में सर्वदलीय पार्षदों की एकजुटता के साथ भाजपा में सेंधमारी की बात हुई। बताया गया कि भाजपा में आठ से 10 पार्षद वर्तमान में नेतृत्व से नाराज हैं। ऐसे में उन पार्षदों को जोड़-तोड़ कर सर्वदलीय पार्षद खेमे से तीन पार्षदों को कार्यकारिणी में भेजा जा सकता है। फिलहाल विपक्ष से एक पार्षद का नाम तय कर दिया गया है। तीन अन्य नामों पर विचार चल रहा है। जैसे ही वोट का इंतजाम हो जाएगा तो विपक्ष भी तीन सीटों पर दावा ठोंक देगा।

एकजुट हैं भाजपा के पार्षद

भाजपा के पार्षद एकजुट हैं। निश्चित तौर से कार्यकारिणी में भाजपा के चार पार्षदों की जीत होगी। विपक्ष के दावे फेल हो जाएंगे

-हरिकांत अहलूवालिया, मेयर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।