भाजपा: विवेक वाजपेयी कंकरखेड़ा के, पूजा बंसल छावनी की मंडल प्रभारी घोषित

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने मेरठ महानगर और विभिन्न जिलों के मंडल प्रभारियों की घोषणा की। विवेक वाजपेयी, पूजा बंसल, नुपुर जौहरी, सीमा श्रीवास्तव, और अन्य को विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी दी गई। ये नियुक्तियाँ संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

भाजपा: विवेक वाजपेयी कंकरखेड़ा के, पूजा बंसल छावनी की मंडल प्रभारी घोषित

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने शुक्रवार को मेरठ महानगर समेत विभिन्न जिलों के मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी। महानगर उपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी को कंकरखेड़ा मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूजा बंसल को छावनी मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महानगर मंत्री नुपुर जौहरी को पल्लवपुरम, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव को पटेल नगर, संजीव शर्मा(काके) को गंगानगर, जिला मंत्री पंकज कतीरा को मुल्तान नगर, डॉली गुप्ता को मेरठ नगर, डा.सुनीता सैनी को महाराजा अग्रसेन मंडल,अजय दीवान को फूलबाग और दीपक वर्मा को ब्रहमपुरी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुशील प्रजापति को जागृति विहार मंडल, विभोर चौधरी को मेरठ देहात, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा को मलियाना मंडल, ललित नागदेव को माधव नगर, महानगर कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति को रिठानी मंडल और महानगर उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया को शास्त्रीनगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।