Meerut News: शिव चौक के निकट सड़क पर शुरू हुआ पेंचवर्क, लोगों को मिलेगी राहत
Meerut News: बिनौली रोड पर शिव चौक के पास लंबे समय से जर्जर सड़क और गहरे गड्ढे में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। गड्ढे का अंदाजा न लगने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों की मांग के बाद अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर पेंचवर्क शुरू कराया है, जिससे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Meerut News: बिनौली रोड पर शिव चौक के निकट लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में गहरा गड्ढा होने और जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां हादसों की आशंका बनी रहती थी। लोगों की मांग के बाद अधिकारियों ने पेंचवर्क शुरू कराया, जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है। बता दें, कि बिनौली रोड पर शिव चौक के निकट सड़क का एक हिस्सा काफी समय से जर्जर अवस्था में था। यहां गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें हर समय पानी भरा रहता था।
इसके चलते वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी और कई बार वे हादसों का शिकार भी हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर पेंचवर्क शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत होने से लोगों को जलभराव और गड्ढे की समस्या से राहत मिलेगी।


