बाइकर्स गैंग ने यूनिवर्सिटी जाती छात्रा का मोबाइल छीना
Meerut News - मंगलवार को बाइकर्स गैंग ने कॉलेज जा रही छात्रा का मोबाइल छीन लिया। छात्रा ने काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना स्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं।

मंगलवार को बाइकर्स गैंग ने कॉलेज जा रही छात्रा का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। छात्र काफी दूर तक दौड़ी, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नौचंदी स्थित हापुड़ रोड आरटीओ निवासी मंतशा पुत्री वारिस सीसीएसयू कैंपस से कोर्स कर रही है। मंगलवार को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। आवास एवं विकास परिषद कार्यालय से आगे निकलते ही छात्रा का फोन बज गया। जैसे ही छात्रा ने फोन निकाला तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया।उधर,
नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।गढ़ रोड की तरफ भागे बदमाशमोबाइल पर झपट्टा लगते ही छात्रा घबरा गई और गिरती गिरती बची। वह चिल्लाई और बाइक सवार बदमाशों के पीछे की भागी। 10 सेकंड में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दी। मोबाइल छीनन के बाद बदमा गढ़ रोड की तरफ भाग गए। वहीं छात्रा से मोबाइल लूट की जानकारी मिलते ही उसके एक वकील रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। वह छात्रा को लेकर सीधे नौचंदी थाने आगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


