Meerut News: चलती बाइक के नीचे आया कुत्ता, युवक घायल

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: हस्तिनापुर रोड पर शुक्रवार को एक कुत्ता बाइक के नीचे आ गया, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार अमित शर्मा को सिर में गंभीर चोट लगी और उसे मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Meerut News: चलती बाइक के नीचे आया कुत्ता, युवक घायल

Meerut News: हस्तिनापुर रोड पर शुक्रवार को अचानक बाइक के नीचे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल को मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहल्ला काबली गेट निवासी अमित शर्मा बाइक से मवाना लौट रहा था। हस्तिनापुर रोड पर पहुंचने के दौरान अचानक एक कुत्ता चलती बाइक के नीचे आ गया। कुत्ते के बाइक के नीचे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अमित शर्मा बाइक समेत सड़क पर जा गिरा।

हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अमित शर्मा को मवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: चलती बाइक के नीचे आया कुत्ता, युवक घायल