बाइक सवारों के हंगामे से दो स्थानों पर तनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मवाना नगर में शुक्रवार को बाइक सवार युवकों के बीच दो घटनाओं ने विवाद और हंगामा पैदा किया। पुलिया निर्माण के कारण गली में झगड़ा हुआ और मेरठ रोड पर साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस को रोकने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने दोनों मामलों में बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

बाइक सवारों के हंगामे से दो स्थानों पर तनाव

मवाना नगर में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार युवकों के कारण विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। एक ओर पुलिया निर्माण के चलते गली से गुजरने को लेकर झगड़ा हुआ। वहीं साइड लगने पर रोडवेज बस को रोकने का प्रयास किया गया। मवाना रोड पर चल रहे पुलिया निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते मुख्य रास्ता प्रभावित होने से बाइक सवार आसपास की गलियों से निकल रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। शुक्रवार दोपहर एक गली से गुजर रहे बाइक सवार युवक का स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।दूसरी घटना मेरठ रोड पर सामने आई, जहां साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस को रोकने का प्रयास किया। बताया गया कि मेरठ की ओर जा रही बस के सामने लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों की बाइक बस से छू गई, जिसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बस के आगे बाइक खड़ी कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया। दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रहे ऐसे विवादों से स्थानीय लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।