दवाई लेकर लौट रहे भाई-बहन की बाइक में युवकों ने टक्कर मारी, घायल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर भाई बहन को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

दवाई लेकर लौट रहे भाई-बहन की बाइक में युवकों ने टक्कर मारी, घायल

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बाद मेरठ से दवाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवार भाई बहन के साथ बराबर रास्ते से निकल कर आए बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने में दी तहरीर में उखलीना निवासी आकाश पूनिया ने बताया कि वह शुक्रवार को बहन टिंकी को चिकित्सक से दवाई लेकर वापिस बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह किनौनी क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी के निकट पहुंचे तो बराबर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बहन भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पीड़ित ने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में पहुंच कर बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आशवासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।