ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

गोवर्धन के अवसर पर श्री गोवर्धन उत्सव भजन संध्या का आयोजन सोमवार को धर्मपुरी बैंकर्स स्ट्रीट पर किया गया। वृंदावन से आए ब्रज रसिक पारस लाडलाव माधवी शर्मा ने मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं को देर रात तक...

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 29 Oct 2019 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्धन के अवसर पर श्री गोवर्धन उत्सव भजन संध्या का आयोजन सोमवार को धर्मपुरी बैंकर्स स्ट्रीट पर किया गया। वृंदावन से आए ब्रज रसिक पारस लाडलाव माधवी शर्मा ने मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर विवश कर दिया। श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल मेरठ कैंट की ओर से मधुर भजन संध्या का आयोजन हुआ।

सोमवार को श्री गोवर्धन उत्सव भजन संध्या का आयोजन सदर बैंकर स्ट्रीट निकट सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के पास बड़ी धूम धाम से मनाया गया। वृंदावन से आए भजन गायक ब्रज रसिक पारस लाडला एवं माधवी शर्मा एवं चित्र विचित्र जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य तीन भाई राधा नाम के दीवाने ( दिल्ली) द्वारा मधुर भजनों का रसपान करा कर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महामंत्री संजय त्रिपाठी, विक्रम शास्त्री रहे। आयोजक छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, सदस्य मंजू गेयल, गौरव गोयल ने आगंतुकों का अभिनंदन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें