श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - बाबा मनोहर नाथ मंदिर में गुरु मां नीलिमानंद महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। अंतिम दिन भक्त सुदामा की कथा और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पंडित अनिल दीक्षित ने भक्ति और मित्रता का महत्व बताया। सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से भागवत का अंतिम श्लोक गाया।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

बाबा मनोहर नाथ मंदिर में गुरु मां नीलिमानंद महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गुरुवार को विश्राम दिवस के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन भक्तों और भगवान के प्रेम को दर्शाती अत्यंत भावपूर्ण कथाओं का वर्णन किया गया। विशेष रूप से भक्त सुदामा की मार्मिक कथा सुनाई गई। हनुमान जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित अनिल दीक्षित, श्री धाम वृंदावन द्वारा कथा का सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने भगवान की भक्ति, मित्रता और समर्पण के महत्व को विस्तार से समझाया। दत्तात्रेय महाराज द्वारा 24 गुरुओं की कथा का भी वर्णन किया गया, जिसमें जीवन के विविध पहलुओं से सीख लेने का संदेश दिया गया।

कथा के समापन पर सभी भक्तों ने एक स्वर में भागवत का अंतिम श्लोक — ‘नाम संकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम्, प्रणाम दुःख समस्तं तं नमामि हरि परम’ का सामूहिक गान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा के पश्चात विधिवत हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सवमंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण में भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य सुनील दत्त त्रिवेदी, आचार्य विष्णु दत्त त्रिवेदी, कुणाल पंडित, दीनानाथ पंडित, उमेश पंडित, विमलेश दीक्षित, सुरभि दीक्षित, वंदना त्रिवेदी, शालिनी दीक्षित, शिवानी दीक्षित, उन्मेष माताजी, मुक्त चौधरी एवं महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। बताया कि तीन अप्रैल से आचार्य विष्णु दत्त त्रिवेदी द्वारा भक्तमाल की पावन कथा होगी।--------------------------------------------

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।