मेरठ : केंद्रीय विद्यालय में बच्चों पर मधुमक्खी का हमला, मची अफरातफरी
Meerut News - मेरठ के केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में सोमवार को गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। 20 से 30 बच्चों को काटा गया, लेकिन सभी की स्थिति सामान्य है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया और अभिभावकों को सूचित किया। बच्चों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।

मेरठ। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में गेम पीरियड के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, खेल के समय करीब 20 से 30 बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने प्रभावित बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलवाया और अभिभावकों को सूचना दी। विद्यालय के प्राचार्य सुचित्र कुमार सक्सेना ने बताया कि गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। इसी बीच किसी बच्चे द्वारा उस झुंड पर डला फेंक दिया गया। जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।
सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक उपचार देकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बच्चों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


