Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBBA Student Attacked by Three Classmates with Knife in Meerut University Campus
विवि कैंपस में बीबीए के छात्र पर चाकू से हमला

विवि कैंपस में बीबीए के छात्र पर चाकू से हमला

संक्षेप: Meerut News - मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बीबीए के छात्र आर्यन राणा पर तीन छात्रों ने चाकू से हमला किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।

Wed, 5 Nov 2025 02:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार रात बीबीए के छात्र से तीन छात्रों ने मारपीट कर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भेजा है। पीड़ित छात्र की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सहारनपुर निवासी छात्र आर्यन राणा ने बताया कि वह बीबीए कर रहा है। मंगलवार रात करीब दस बजे विवि कैम्पस में दोस्त अक्षय बैंसला, विक्रम मावी ने मिलने के लिए बुलाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आर्यन का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली गलौच की और शराब दिलाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट कर उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख पुकार पर अन्य छात्रों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा। कहना इनका... पीड़ित की छात्र की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। अभिषेक तिवारी , सीओ सिविल लाइन , मेरठ