ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठनगर निगम में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक

नगर निगम में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में कर्मचारियों के बायोमैट्रिक हाजिरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। वहीं कंटेंनमेंट जोन में...

नगर निगम में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 20 Apr 2021 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में कर्मचारियों के बायोमैट्रिक हाजिरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। वहीं कंटेंनमेंट जोन में निगम के कर्मचारी पीपीई किट और सुरक्षा उपायों के साथ जाएंगे। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने कहा है कि कर्मचारियों की सुरक्षा और शहर की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सोमवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शहर में सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन को लेकर वीडियोकांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में युद्ध स्तर पर सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किये। इसके तहत निगम में बायोमैट्रिक हाजिरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों को गलब्स, जैकेट, साबुन, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराने को कहा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें