Meerut News: गोसेवा से लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं का चालान काटा, थाने में हंगामा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: देहली गेट थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गोसेवा को लेकर विवाद हुआ। कार्यकर्ता घायल गाय का उपचार कर लौटते समय पुलिस द्वारा रोकने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Meerut News: गोसेवा से लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं का चालान काटा, थाने में हंगामा

Meerut News: देहली गेट थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर शनिवार देर रात गोसेवा को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया। दो पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार और चालान करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता देहली गेट थाने पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन किया। बजरंग दल के पदाधिकारी हिमांशु शर्मा बीजेपी पाषद राकेश ने बताया कि कार्यकर्ता विशाल ने संगठन के कार्यकर्ता मिट्ठू और अक्षय को सूचना दी थी कि रेलवे क्षेत्र में एक गाय घायल अवस्था में पड़ी है। दोनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार कराया। आरोप है कि उपचार के बाद लौटते समय देहली गेट पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही दीपक और सिद्धार्थ ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की।कार्यकर्ताओं

का कहना है कि उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे घायल गाय का उपचार कर लौट रहे हैं। इसके बावजूद दोनों सिपाहियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनका चालान कर दिया। देर रात देहलीगेट थाने में बजरंग कार्यकत्ताओ का धरना चलता रहा। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।