बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या
15 मई को मेरठ से एक बीए की छात्रा का अपहरण किया गया, जिसके बाद उसे रोहटा के जंगल में रेप कर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा और अंकुश के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीए की छात्रा का 15 मई की सुबह मेरठ से अपहरण कर रोहटा के जंगल में रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेमी ने ही अंजाम दिया। रविवार सुबह रोहटा के उकसिया गांव के बाहर गन्ने के खेत में युवती की लाश मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की करने की तहरीर दी है। पुलिस की लापरवाही और वारदात को लेकर ग्रामीणों ने रोहटा थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है。
छात्रा का अपहरण और हत्या
रोहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार आठ माह से रोहटा रोड टीपीनगर क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहा है। परिवार की बड़ी बेटी आरजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी। 15 मई को सुबह परीक्षा के लिए छात्रा घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं आई। परिजनों ने टीपीनगर थाने में शिकायत की थी। रविवार को रोहटा थाने के उकसिया गांव में श्योपाल सिंह के गन्ने के खेत में छात्रा की लाश मिली। मृतका की पहचान मेरठ से लापता छात्रा के रूप में की गई। पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा की पहचान के बाद परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर निवासी अंकुश, उसके भाई अंकित और निशांत के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अंकुश को गिरफ्तार किया गया है। अंकुश और छात्रा में चार साल से प्रेम प्रसंग था। घटना के समय किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर अंकुश ने विरोध जताया, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अंकुश ने हत्या कर दी। मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है।
हत्या का कारण
छात्रा का पहले रेप किया, फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला
- चार साल से छात्रा और आरोपी का चल रहा था प्रेम प्रसंग
- सीसीटीवी फुटेज में अंकुश के साथ बाइक पर जाती दिखी छात्रा
- विवाद में छात्रा ने मुकदमे की धमकी दी तो बौखला गया अंकुश
- हत्यारोपी अंकुश का भाई यूपी पुलिस में जवान, उसे भी बनाया आरोपी
मेरठ/रोहटा, हिटी
बीए की छात्रा की हत्या के आरोपी अंकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका चार साल से छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन भी सुबह के समय वह रोहटा रोड पर छात्रा को लेने पहुंचा था। दोनों बाइक पर रोहटा के जंगल में पहुंचे थे। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि किसी अन्य युवक से बातचीत करने को लेकर प्रेमिका से विरोध जताया और इसी दौरान विवाद हो गया। इसके बाद जब छात्रा ने मुकदमे की धमकी दी तो दुप्पटे से उसका गला दबा दिया और हत्या कर दी।
पुलिस की जांच
पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि चार साल से छात्रा और हत्यारोपी अंकुश का प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच बातचीत होती थी और इसी बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने विरोध दर्ज कराया था। तीन साल पहले इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया। अंकुश से प्रेम प्रसंग के चलते ही छात्रा का पूरा परिवार आठ माह पूर्व मेरठ शिफ्ट हो गया था। हालांकि छात्रा का इसके बाद भी अंकुश से संपर्क था और बातचीत होती थी। पुलिस ने अंकुश का मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है।
घटना का विवरण
खुलासा हुआ कि 15 मई की सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास रोहटा रोड पर अंकुश बाइक लेकर छात्रा से मिला था। यहां से दोनों बाइक पर बैठकर रोहटा के जंगल में आए थे। एक सीसीटीवी कैमरा रोहटा रोड पर पुलिस ने खंगाला है, जिसमें दोनों के साथ ही बाइक पर बैठकर जाने की वीडियो रिकार्डिंग मिली है। इसी आधार पर पुलिस अपहरण की बात को नकार रही है।
पहले यौन संबंध बनाए, फिर किया कत्ल
आरोपी अंकुश ने पहले तो छात्रा के साथ यौन संबंध बनाए। इसके बाद किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, पूर्व में छह मई को भी दोनों मिले थे और छात्रा का फोन अंकुश ने चेक किया था। किसी अन्य युवक के साथ मैसेज मिले थे, जिसे लेकर अंकुश ने विरोध दर्ज कराया था। 15 मई को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अंकुश ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसे धमकाया और कहा कि मुकदमा दर्ज करा दूंगी। अंकुश ने बताया कि वर्ष 2023-2024 में भी छात्रा ने उस पर आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर गुस्सा आया और छात्रा का दुपट्टे से गला दबा दिया। हत्या करने के बाद अंकुश फरार हो गया था। चर्चा है कि आरोपी उत्तराखंड फरार हुआ था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अंकुश का भाई और पुलिस
यूपी पुलिस में है आरोपी का भाई
पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि आरोपी अंकुश का भाई यूपी पुलिस में जवान है। उस पर भी छात्रा की हत्या में शामिल होने, आरोपी को बचाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बाकी आरोपियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पता चला है कि हत्या में अकेला अंकुश ही शामिल था।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


