महिला चिकित्सकों-छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

Feb 16, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मेडिकल कॉलेज में आंतरिक समिति ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। महिला चिकित्सकों और कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. शकुन सिंह ने कहा कि संस्थान महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

महिला चिकित्सकों-छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

मेडिकल कॉलेज की आंतरिक समिति द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ताकि संस्थान में एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ आंतरिक समिति अध्यक्ष डॉ. शकुन सिंह ने किया। उन्होंने कहा संस्थान महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। आंतरिक समिति की अध्यक्ष ने पोश अधिनियम की बारीकी पर प्रकाश डाला।

आंतरिक समिति की सदस्य डॉ. अनुपम रानी ने बताया यदि कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ कोई यात्री घटना होती है, तो पीड़िता बिना किसी भय आंतरिक समिति से संपर्क कर सकती है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया, जिसमें कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया। आंतरिक समिति के सदस्य डॉ. तनवीर बानो, डॉ. मिथुन घोष, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. रचना चौधरी, डॉ. अरुणा वर्मा रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।