एसडीएम के कार्य व व्यवहार से जनता असंतुष्ट : अतुल प्रधान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने तहसील में एसडीएम से मुलाकात कर जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति एसडीएम के व्यवहार पर असंतोष जताया और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अवैध निर्माण और अन्य मुद्दों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम के कार्य व व्यवहार से जनता असंतुष्ट : अतुल प्रधान

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सोमवार को तहसील पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम के कार्य करने के तरीके और आम जनता के प्रति व्यवहार से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोग तहसील से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है और अधिकारियों से मिलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उठाए जा रहे मुद्दों पर भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है।इस दौरान विधायक अतुल प्रधान ने एसडीएम के समक्ष कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। इस मामले में प्रशासन को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रुकता है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने एसडीएम से क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ तहसील परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस मौके पर मुख्तार खान, मंजूर मलिक, ललित गुर्जर, सलीम अंसारी, हाजी तैयब अंसारी, इकराम अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।