अस्पताल की छत पर ऑक्सीजन प्लांट में चोरी की कोशिश
Meerut News - सोमवार को मंगल पांडे नगर स्थित निजी अस्पताल में चोरी की कोशिश की गई। एक युवक, जो अपने दोस्त के पिता को देखने आया था, ने अस्पताल की छत पर लगे ऑक्सीजन प्लांट में सेंधमारी करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अपने दोस्त के पिता को देखने अस्पताल पहुंचे एक युवक ने मौका पाकर अस्पताल की छत पर लगे ऑक्सीजन प्लांट में सेंधमारी करने की कोशिश की। हालांकि स्टाफ की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके पिता को देखने अस्पताल आया था। कुछ देर वार्ड में रुकने के बाद वह वहां से निकल गया और छत पर पहुंच गया। छत पर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है, जहां से पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।
बताया गया कि युवक ने छत पर पहुंचकर प्लांट से जुड़े तारों और उपकरणों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ को शक हुआ तो कर्मचारी छत पर पहुंचे। वहां युवक प्लांट से तार निकालने की कोशिश करता मिला। स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में उसकी पहचान अशुल के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


