Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAttempted Rape of Minor in Sardhana Accused Threatens Family
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

संक्षेप:

Meerut News - सरधना के एक गांव में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी को बेरहमी से पीटा और भाई की हत्या की धमकी देकर भाग गया। किशोरी का अस्पताल में इलाज हुआ। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Nov 05, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही किसी से इस बारे में बताने पर उसके भाई की हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। किशोरी को गहरा सदमा लगा। कई दिन वह अस्पताल में भर्ती रही। मंगलवार को परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटना बीती 30 अक्तूबर की है। उसकी पत्नी व छोटी पुत्री कुट्टी काटने गई हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच एक मनचला युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया। उसने आते ही उसकी पुत्री को दबोच लिया। बाद में तमंचा दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। किशोरी ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां दौड़ पड़े जिन्हें देख आरोपी किसी से इस घटना के बारे में बताने पर उसकी भाई की हत्या कर देने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद किशोरी पूरी तरह से सदमे में आ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने पर परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।