मेरठ : रेकी करने के लिए महाराष्ट्र भेजा गया था साकिब
Meerut News - एटीएस ने साकिब को गिरफ्तार किया है, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल था और महाराष्ट्र में रेकी करने के लिए भेजा गया था। साकिब के फुटप्रिंट खंगाले जा रहे हैं और उसके संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। एटीएस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें साकिब और आकिब शामिल हैं।

एटीएस ने जिस साकिब को आतंकी गतिविधियां अंजाम देने में गिरफ्तार किया, उसे महाराष्ट्र में भी रेकी करने का काम दिया गया था। एटीएस पता कर रही है कि आखिर साकिब की मदद स्थानीय स्तर पर कौन कर रहा था और किन किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा उसके फुटप्रिंट भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इस मॉड्यूल से जुड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। पाकिस्तानी हैंडलर और आतंकी अबू बकर के लिए काम करने वाले साकिब समेत चार आरोपियों की एटीएस ने गिरफ्तारी की थी।
साकिब को ही अबू बकर ने स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने समेत कई टास्क दिए थे। पहले दिल्ली और एनसीआर में रेकी कराई गई और इसके बाद कुछ युवकों को साथ जोड़ा गया।इसके बाद साकिब को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र भेजा गया था। वहां जाने के बाद साकिब ने नाई की दुकान पर काम शुरू किया था। इस दौरान साकिब ने कुछ युवकों से दोस्ती की थी। एटीएस अफसरों की मानें तो साकिब को अबू बकर ने कुछ लोगों से मिलने और रेकी के लिए महाराष्ट्र भेजा था। ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस से साकिब को लेकर जानकारी की जा रही है।साथ ही साकिब के फुट प्रिंट खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि पिछले कुछ माह में साकिब कहां कहां गया और किन लोगों से संपर्क किया। वहीं, सूत्रों की मानें तो लगातार एटीएस वेस्ट यूपी में सक्रिय है। खासतौर पर मेरठ और सहारनपुर यूनिट को अलर्ट किया है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश हो रही है।---------------------------धुएं के छल्ले उड़ाता दिखा आकिब, बोला आतंकी होती तो ड्रोन से बोलता हमलामेरठ। एटीएस ने चार आरोपियों साकिब, अरबाब, विकास और लोकेश की गिरफ्तारी की थी। इसके बाद साकिब ने दुबई में बैठे मेरठ के मवाना स्थित सठला गांव निवासी आकिब के नाम का खुलासा किया था। बताया था कि आकिब ने ही पाकिस्तान के अबू बकर से सोशल मीडिया पर संपर्क कराया। इसके बाद से अबू बकर ने रेकी करने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए थे। इस मामले में आकिब ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सफाई एक दिन पहले ही दी थी। वहीं, मंगलवार को आकिब दोबारा ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस पर आया। आकिब ने आपत्तिजनक और विवादित बातें बोलीं। आकिब इस दौरान सिगरेट के धुएं से छल्ले बनाकर उड़ाता रहा। बोला कि अबू बकर से संपर्क होता और आतंकी होता तो सबसे पहले ड्रोन से उन लोगों पर हमला करता, जो आतंकी कह रहे हैं। वीडियो को लेकर यूपी पुलिस और एटीएस ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


