Meerut News: मवाना में रास्ते पर कब्जे को लेकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता
Meerut News: मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड गली नंबर 8 में हैंडलूम मशीन का थान सड़क पर रखने को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आसिफ

Meerut News: मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड गली नंबर 8 में हैंडलूम मशीन का थान सड़क पर रखने को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आसिफ पुत्र नफीस ने थाना मवाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप है कि पड़ोसी आशू पुत्र निजामुद्दीन हैंडलूम के थानों की गड्डी गली में लगा देता है, जिससे रास्ता बंद हो जाता है।मना करने पर गाली-गलौज करता है। आरोप है कि सोमवार को पीड़ित बाइक से घर जा रहा था तो आशू ने रोककर गाली-गलौज की और अपने चार बेटों बिलाल, फुरकान, अल्ताब, सलमान व भाई सलीम, चांदू को बुला लिया।
सभी ने लाठी-डंडों व बलकटी से हमला कर दिया।शोर सुनकर बीच-बचाव को आए भाई सुऐब, पत्नी कमरजहां, माता वरीसा, बहन तहरीन व भाई की पत्नी रूखसार के साथ भी मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


