Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAssault Inside Brahmapuri Police Station Kidnapping Case Escalates
थाने में अपह्ता के चाचा का सिर फाड़ा, राज्यमंत्री का नाम लेकर धमकाया

थाने में अपह्ता के चाचा का सिर फाड़ा, राज्यमंत्री का नाम लेकर धमकाया

संक्षेप:

Meerut News - ब्रह्मपुरी थाने में अपहृत भतीजी की शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति पर आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी और एक व्यक्ति का सिर फाड़ दिया। किशोरी को अगवा किया गया था और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन घटनाक्रम के दौरान थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

Dec 03, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

ब्रह्मपुरी थाने में अपहृत भतीजी की शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति पर आरोपी पक्ष ने सोमवार रात थाने के अंदर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता का सिर फाड़ दिया और राज्यमंत्री का नाम लेकर धमकी दी। कुछ स्थानीय नेता पीड़ित पक्ष की मदद के लिए थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी को मोहल्ला निवासी युवक ने अगवा किया और फरार हो गया। सोमवार रात पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों से विरोध दर्ज कराया। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने किशोरी के परिजनों पर हमला कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किशोरी के चाचा और दो अन्य ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी पक्ष के छह-सात युवक थाने पहुंच गए और राज्यमंत्री का नाम लेकर किशोरी के चाचा को धमकाने लगे। थाने में विवाद हो गया और किशोरी के चाचा पर हमला कर उनका सिर फाड़ दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही। किशोरी के परिजनों के पक्ष में काफी लोग और स्थानीय नेता थाने पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई कराई जा रही है।