बाजार जा रहे युवक के साथ मारपीट
Feb 13, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - दौराला के दौलतराम कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने एक अनजान युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अनुज ने बताया कि पहले कहासुनी के बाद युवक ने उसे चौराहे पर रोका और हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दौराला। नगर पंचायत दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने एक अनजान युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अनुज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व कॉलोनी के रास्ते से गुजरने के दौरान उसकी एक अंजान युवक से कहासुनी हो गई थी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला सुलझ दिया था। गुरुवार को वह किसी काम से दौराला चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में मिले उक्त अनजान युवक ने उसे रोक लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। लोगों को एकत्र देखकर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


