Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAshwini Tyagi Appointed Chairman of Regulation Review Committee in Meerut Legislative Council
विनियमन समीक्षा समिति के सभापति बने एमएलसी अश्वनी त्यागी
Meerut News - मेरठ के एमएलसी अश्विनी त्यागी को विधान परिषद के विनियमन समीक्षा समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। इससे पहले विधायक अमित अग्रवाल विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 2 Sep 2025 02:55 AM

मेरठ के एमएलसी अश्विनी त्यागी को विधान परिषद के विनियमन समीक्षा समिति का सभापति बनाया गया है। अब मेरठ के हिस्से में विधानमंडल की दूसरी समिति के सभापति का पद आया है। पहले से विधायक अमित अग्रवाल विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी त्यागी मेरठ से एमएलसी हैं। सभापति के निर्देश पर विधानपरिषद की 16 समितियों के सभापति की अधिसूचना जारी हुई है, जिसमें एमएलसी अश्विनी त्यागी को विनियमन समीक्षा समिति का सभापति बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




