वेदों का ज्ञान समस्त मानवजाति के लिए : शास्त्री
आर्य समाज शास्त्री नगर में साप्ताहिक सत्संग वैदिक यज्ञ के साथ शुरू हुआ। यजमान गौरव गुप्ता थे और पुरोहित डॉ. इन्द्रदेव शास्त्री ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। चर्चा का विषय था क्या स्त्री और शूद्रों को वेद पढ़ने का अधिकार है। सुलभा शास्त्री ने भक्ति भजन गाए, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो गए।

आर्य समाज शास्त्री नगर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग वैदिक यज्ञ के साथ आरम्भ हुआ। यज्ञ के यजमान गौरव गुप्ता रहे। पुरोहित डॉ. इन्द्रदेव शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती रचित कालजयी ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश के समुल्लास का साप्ताहिक पाठ कराया। आज का विषय था क्या स्त्री और शूद्रों को वेद पढ़ने का अधिकार है अथवा नहीं। कहा कि पौराणिक मान्यता स्त्री शूद्रौ नाधीयतामिति श्रुते का तर्कपूर्ण खंडन करते हुए यजुर्वेद अध्याय 26 के द्वितीय मंत्र यथेमां वाचं कल्याणी का उल्लेख किया। स्पष्ट किया कि वेदों का ज्ञान समस्त मानवजाति के लिए है।सुलभा शास्त्री ने वैदिक भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
सोमप्रकाश ने प्रकृति और ईश्वर की कृपा का वर्णन करते हुए भजन प्रस्तुत किया।यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए रामायण प्रसंग आधारित गीत देखा जब राजा दशरथ का विचलित सा व्यवहार भजन गाया। सभा में भक्ति भजन सारे ब्रह्मांड का जीवन आधारा है, प्रभु तेरा ओम नाम सबका सहारा है और हृदय अंदर परमपिता की हरदम ज्योति जगाना भजन सुन श्रोता भावविभोर हो गए। अंत में जीवन को सत्कर्मों में लगाने की प्रेरणा देते हुए गीत मानव चोले को सफल बना ले इस तदबीर से प्रस्तुत किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


