ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठआर्य समाज थापर नगर ने श्रीराम मंदिर निर्माण को दिए 51 हजार

आर्य समाज थापर नगर ने श्रीराम मंदिर निर्माण को दिए 51 हजार

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन यज्ञमय था। वह साक्षात धर्म की प्रतिमूर्ति थे। इसलिए...

आर्य समाज थापर नगर ने श्रीराम मंदिर निर्माण को दिए 51 हजार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 01 Feb 2021 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा है। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन यज्ञमय था। वह साक्षात धर्म की प्रतिमूर्ति थे। इसलिए उन्होंने कभी वेद पथ से हटकर आचारण नहीं किया। ऐसे महामानव का स्मारक आने वाली संतति एवं संपूर्ण विश्व को प्ररेणा देता रहेगा। यह मात्र मंदिर नहीं अपितु राष्ट्रीय अस्मिता एवं गौरव का प्रतीक होगा। जहां से वेदज्ञान, यज्ञ एवं मर्यादा की प्ररेणा सदैव प्राप्त होती रहेगी। यह विचार आर्यसमाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि के लिए आर्यसमाज थापरनगर में 51 हजार का चेक संघ के प्रांत सर कार्यवाह फूलसिंह एवं विहिप के राजकुमार डुंगर को सौंपते हुए व्यक्त किए।

फूलसिंह ने कहा कि राम सबके आराध्य हैं, सबके सहयोग से यह प्रकल्प पूर्ण हो, हमारे राष्ट्रीय स्मारक के रूप में हमारे गौरव को बढ़ाएगा। इस अवसर पर राजकुमार डुंगर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में सबका सहयोग प्रत्येक व्यक्ति की भगवान राम के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, भानु बत्रा, सुभाष मल्होत्रा, आनंद वर्धन झा, आशीष सेठी, प्रीति सेठी, कैलाश सोनी, विकास शर्मा, शुभम, श्रेय, राजीव सोनी, विक्रम सोंधी, मनोहर गुरनानी, आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े