तुषार हत्याकांड में वांटेड अरविंद की वीडियो वायरल, सुनाया कत्ल का लाइव सीन

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - तुषार हत्याकांड के वांटेड आरोपी अरविंद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। अरविंद ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुंदर त्यागी ने ही बेटे तुषार की गोली मारकर हत्या की।

तुषार हत्याकांड में वांटेड अरविंद की वीडियो वायरल, सुनाया कत्ल का लाइव सीन

तुषार हत्याकांड के वांटेड आरोपी अरविंद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। इस वीडियो में अरविंद ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुंदर त्यागी ने ही बेटे तुषार की गोली मारकर हत्या की।

अरविंद का दावा

हेलो भाइयों, मैं अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल, हापुड़।

Voice of UP

कार में साथ था तुषार

अरविंद ने बताया कि तुषार ने कॉल करके मुझे खुद बुलाया था। मैंने पूछा कहां जा रहा है? उसने कहा पापा आ रहे हैं, पापा से बात करनी है।

सुंदर हंसा और मार दी गोली

अरविंद बोला कि तुषार की बात और कबूलनामा सुनकर सुंदर हंसने लगा। इस दौरान पीछे से पिस्टल निकाल के पीछे से तुषार को गोली मार दी।

फर्जी नाम से देहरादून में रह रहा था सुंदर

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि हत्यारोपी सुंदर फर्जी नाम से देहरादून में काफी समय से रह रहा था। आरोपी सुंदर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे, इसलिए उसने नाम बदलकर देहरादून में ठिकाना बनाया था उसे लेकर अन्य छानबीन की जा रही है।

मुख्य सवाल

किसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है?
अरविंद ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।