Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsArrests Made in Illegal Felling of Khair Trees in Hastinapur Range
खैर वृक्षों की अवैध कटान करने चार आरोपी गिरफ्तार

खैर वृक्षों की अवैध कटान करने चार आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: Meerut News - हस्तिनापुर रेंज में खैर वृक्षों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों का संबंध शेरपुर, अमरोहा से है। अवैध कटान के खिलाफ वन...

Wed, 29 Oct 2025 05:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

हस्तिनापुर रेंज के अर्जुन एवं द्रौपदी वन ब्लॉक के खैर वृक्षों के कटान करने के मामले में वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हस्तिनापुर वन टीम को सूचना मिली थी कि हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों के अवैध पातन और जंगल में ही उसे झाड़ियों में छिपाने के कार्य में गिरोह सक्रिय है। वन विभाग हस्तिनापुर की टीम ने कई दिनों की जांच एवं दबिश के बाद इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो खैर वृक्षों का अवैध कटान करके मौका पाकर अवैध अभिवहन की फिराक में लगे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अवैध कटान में शामिल गैंग गांव शेरपुर जिला अमरोहा का बताया जा रहा है। जिसमें आसिफाबाद के आरोपी की भी संलिप्तता बताई जा रही है। गिरफ्तार चार आरोपियों में लोकेश शेरपुर,अमरोहा, आदित्य, सिट्टू, अली हसन आसिफाबाद शामिल है। शेरपुर अमरोहा में गिरोहों द्वारा खैर कटान करने वाले सक्रिय गिरोह आपस के जिलों से लगे जंगलों में खैर का अवैध कटान करने की फिराक में रहते हैं। जिनके विरुद्ध कई केस दर्ज होने के कारण तो कुछ अभियुक्त हिस्ट्री शीटर बन गए हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई है तथा लगातार दबिश दी जा रही है। जब्त लकड़ी एवं उपकरणों आरा, कुल्हाड़ियाँ, फावड़ा एवं रस्सी आदि बरामद की गई। जिसको सीज कर साक्ष्य स्वरूप सुरक्षित किया गया वन अफसरों ने कहा-- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : वंदना वनों के कटान एवं वन्यजीव के शिकार संबंधी अपराध , अत्यंत गंभीर अपराध हैं अतः वन एवं वन्यजीवों से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। वंदना, प्रभागीय वन अधिकारी मेरठ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए अभियुक्तों को मेरठ जिला कारागार भेजा गया। खुशबू उपाध्याय वन क्षेत्राधिकारी, हस्तिनापुर रेंज