मेरठ: आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में जूनियर कार्यकारिणी समिति का गठन, अक्षिता बनीं स्कूल कैप्टन
Meerut News - मेरठ में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में 'अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया। इस समारोह में नए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने छात्रों को समय प्रबंधन और 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख नियुक्तियाँ भी की गईं।
मेरठ, संवाददाता आर्मी पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट के प्राइमरी विंग में गुरुवार को भव्य 'अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। कार्यक्रम का आगाज स्वागत भाषण और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर 'एविस गीत' के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.रीटा गुप्ता और चारों सदनों की प्रभारियों ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर उनके उत्तरदायित्वों को सौंपा। इस अवसर पर 50 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति को विद्यालय के नियमों की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सफल नेतृत्व के लिए समय प्रबंधन और 21वीं सदी के कौशलों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाध्यापिका ममता सिंह ने नवनियुक्त सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने सदन के ध्वज की प्रतिष्ठा बनाए रखने और छात्रों में टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालिनी शर्मा ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह के आयोजन में दीप्ति मान, डॉ. नीतू तेवतिया और तरंग शर्मा का विशेष योगदान रहा।
प्रमुख नियुक्तियाँ
जूनियर स्कूल कैप्टन: अक्षिता भाटी (कक्षा 5)
जूनियर वाइस कैप्टन: मोहम्मद कासिफ़
जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन: काव्या
जूनियर स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन: आर्यवीर तालियान
जूनियर लिटरेरी कैप्टन: एस वी कर्णिका
जूनियर लिटरेरी वाइस कैप्टन: अथर्व सागरवंशी
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


