ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगो-ग्रीन अभियान के तहत सेना ने भी किया पौधारोपण

गो-ग्रीन अभियान के तहत सेना ने भी किया पौधारोपण

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अन्य विभागों के साथ ही सरहदों की रक्षा करने वाली सेना ने भी गो-ग्रीन अभियान के तहत छावनी क्षेत्र में पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में सेना के...

गो-ग्रीन अभियान के तहत सेना ने भी किया पौधारोपण
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 06 Jul 2020 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अन्य विभागों के साथ ही सरहदों की रक्षा करने वाली सेना ने भी गो-ग्रीन अभियान के तहत छावनी क्षेत्र में पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में सेना के अधिकारियों, जवानों में बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी की। सेना ने छावनी क्षेत्र में गो-ग्रीन अभियान के तहत 45 हजार पौधये लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

पश्चिम यूपी सब एरिया के तत्वावधान में सेना के केन्द्रीय सैन्य पशु चिकित्सालय(सीएमवीएल) की ओर से रविवार को पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सेना के अधिकारियों, जवानों ने फलदार, औषधीय, छायादार, सजावटी पौधे को लगाया। सैन्य अधिकारियों की ओर से नीम, आंवला, अर्जुन , कचनार, शीशम, अमरुद, सागवान आदि के पौधे लगाये गए।

उधर, कैंट बोर्ड की ओर से भी सीईओ श्रीप्रसाद चव्हान, इंजीनियर पीयूष गौतम और अन्य कर्मचारियों, अधिकारियों ने छावनी क्षेत्र में पौधारोपण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें