शांतिकुंज हरिद्वार के लिए मवाना से भेजी गई रसद सामग्री

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

हर साल की परंपरा को निभाते हुए, कस्बे के लोगों ने हरिद्वार स्थित अखिल गायत्री विश्व परिवार शांतिकुंज के लिए रसद सामग्री भेजी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गाबा ने कैंटर को रवाना किया, जिसमें विभिन्न अनाज और खाद्य सामग्री शामिल थी। इस कार्य में कई लोगों ने विशेष सहयोग दिया।

शांतिकुंज हरिद्वार के लिए मवाना से भेजी गई रसद सामग्री

हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी कस्बे के लोगों ने हरिद्वार स्थित अखिल गायत्री विश्व परिवार शांतिकुंज के लिए एक कैंटर रसद सामग्री भेजी। सोमवार को पंचवटी कॉलोनी से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गाबा ने कैंटर को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। कैंटर में 75 कुंतल गेहूं, 17 कुंतल चावल, एक कट्टा अरहर दाल, 45 किलो चना दाल, 30 किलो लोबिया, 35 किलो मूंग दाल, 40 किलो सरसों का तेल, 9 कुंतल चीनी, 90 किलो गुड़, 3 कुंतल नमक, 40 किलो दलिया, 1.5 किलो जीरा, 1 किलो हल्दी, 40 किलो काशीफल, 10 कट्टे आलू, 4 कुंतल लौकी आदि सामग्री भेजी गई।

इस पुनीत कार्य में महिला शक्ति, सुषमा गुप्ता, सुभलेश गुप्ता, संध्या रस्तोगी, बिजेंद्री जय सिंहपुर, गोपाल गुप्ता, सुभाष चंद्र गाबा, अंकुर सैनी उर्फ राजा का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।