वार्षिक क्रीड़ा समारोह ज्योति बनी ऑल ओवर चैंपियन

Mar 11, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी का प्रथम वार्षिक क्रीड़ा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भाग लिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। ज्योति ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में उजाला की टीम विजेता बनी। ज्योति ऑल ओवर चैंपियन बनीं।

वार्षिक क्रीड़ा समारोह ज्योति बनी ऑल ओवर चैंपियन

राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी चल रहे प्रथम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बुधवार को विधिवत समापन किया गया। समापन दिवस पर विभिन्न एथलेटिक और टीम प्रतियोगिताओ में छात्राओं ने भाग लेते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। क्रीड़ा प्रभारी जितेन्द्र विकल ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति ने प्रथम, शोभना ने द्वितीय और पायल ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में ज्योति ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा कबड्डी प्रतियोगिता में उजाला की टीम विजेता और जाह्नवी की टीम उपविजेता रही। प्रभारी प्राचार्य प्रो. विशाल कुमार ने विजेता छात्राओं पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता हैं।

क्रीड़ा समारोह में 11 अंक प्राप्त करने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति ऑल ओवर चैंपियन चुनी गईं। इस दौरान प्रो. सुशील कुमार, डा. विजेंद्र सिंह, डा. दीप्ति चौधरी, डा. संगीता तोमर, अर्चित, ऋषिपाल, आदित्य कुमार, राधा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।