महिला महाविद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव, मेधावियों को किया सम्मानित

Feb 28, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - खरखौदा में राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद कुमारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरीश तोमर रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खुशी, जोया और राखी को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार मिले। पलक को सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स अवार्ड भी प्रदान किया गया।

महिला महाविद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव, मेधावियों को किया सम्मानित

खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य नीलम सिंह की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद कुमारी सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.अमरीश तोमर स्त्री रोग विशेषज्ञ सीएचसी कांधला रहीं। आयोजन डॉ. रचना बालियान तथा सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ.सुमन सिंह ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीसीएसयू की श्रेष्ठता सूची विज्ञान संकाय 2024-25 में खुशी द्वारा दूसरा स्थान एवं जोया हुमेरा द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को राज्य स्तर पर गौरावंति किया। सत्र 2024-25 की परीक्षाओं में कला संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त राखी, विज्ञान संकाय की खुशी और वाणिज्य संकाय की छात्रा नित्या त्यागी को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स अवार्ड पलक को प्रदान किया गया। विभागीय परिषद के अंतर्गत सभी विभागों की विजेताओं को मुख्य अतिथि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को कल्चरल क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।