परतापुर फ्लाईओवर पर निर्माण की धीमी गति से उद्यमी नाराज

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

परतापुर रेलवे फ्लाईओवर पर धीमी निर्माण गति को लेकर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। इंडस्ट्रीयल एस्सेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डीएम से शिकायत की कि काम की ढिलाई से रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे उद्योगों की कार्यक्षमता एवं माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

परतापुर फ्लाईओवर पर निर्माण की धीमी गति से उद्यमी नाराज

परतापुर रेलवे फ्लाईओवर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य धीमी गति को लेकर उद्यमियों ने नाराजगी जताई है। परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्सेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन अध्यक्ष निपुण जैन ने डीएम डॉ. वीके सिंह से शिकायत की। बताया कि धीमी गति से काम चलने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एक तरफ की लेन लंबे समय से बंद होने के कारण परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले उद्योगपतियों, कर्मचारियों, आगंतुकों तथा मालवाहक ट्रकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या का सीधा प्रभाव उद्योगों की कार्यक्षमता, माल की समय पर आपूर्ति तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।

डीएम से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाई जा जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।