ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकृषि विवि कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, दिया धरना

कृषि विवि कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, दिया धरना

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। साथ ही कुलपति से इस्तीफे की मांग...

कृषि विवि कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, दिया धरना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 13 Dec 2021 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। साथ ही कुलपति से इस्तीफे की मांग की।

सोमवार को विवि कर्मचारी यूनियन के सदस्य प्रशासनिक भवन पर इकट्ठा हुए और अपनी 20 सूत्री मांगों का निस्तारण न होने पर धरना दिया। आरोप है कि विवि प्रशासन समस्याओं का निराकरण तो दूर कर्मचारियों से वार्ता तक नहीं कर रहा है। कुलपति का एकमात्र उद्देश्य नियुक्तियां करना है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुलपति ने विश्वविद्यालय में आते ही सभी को ट्रांसफर और सस्पेंड की धमकी देकर भय का वातावरण बना दिया है। आज विश्वविद्यालय 35वीं रैंक पर पहुंच चुका है, जबकि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की रैंक 15वीं थीं। शिक्षा एवं शोध कृषि विज्ञान केंद्र की हालत भी खराब है। प्रदर्शन करने वालों में विपिन कुमार, कालीचरण शर्मा, अमित कुमार, नीरज, डॉ़ मधु, डॉ़ मयूरी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें